Posts

Showing posts from June, 2021

5000 पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थियों को इंदौर में लगेगी Covid-19 वैक्सीन: CM शिवराज सिंह ने दी अनुमति

Image
  MP सरकार की मंजूरी के बाद लगभग 5,000 हिन्दू शरणार्थियों को टीका लगाने का रास्ता साफ हो गया है (फाइल फोटो) मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले लगभग 5,000 पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थियों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा। ये हिन्दू शरणार्थी कई दिनों से इसके लिए माँग कर रहे थे। संबंधित अधिकारी ने रविवार (13 जून) को यह जानकारी दी कि मध्य प्रदेश सरकार ने इसके लिए  अनुमति  प्रदान कर दी है। इंदौर के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि पाकिस्तानी हिन्दू सिंधी समुदाय के लगभग 5,000 लोग इंदौर में रहते हैं। ये सभी अधिकतर शहर के सिंधी कालोनी एरिया में रह रहे हैं। डॉ. जड़िया ने बताया कि शरणार्थी हिंदुओं के प्रतिनिधि लगातार समुदाय के लोगों के टीकाकरण की माँग कर रहे थे जिस पर मध्य प्रदेश सरकार ने संज्ञान लेते हुए इन सभी शरणार्थियों के टीकाकरण को मंजूरी दे दी। डॉ. जड़िया ने बताया कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद पाकिस्तान के ये शरणार्थी हिन्दू इंदौर के टीकाकरण केंद्रों में Covid-19 का टीका लगवा सकते हैं। डॉ. जड़िया ने बताया कि इंदौर में टीकाकरण कार्यक्रम तेजी से चल रहा है औ...